फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बनगई निवासिनी एक युवती ने शनिवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग पीड़िता को लेकर सीएचसी मल्हीपुर को रवाना हुए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों द्वारा लाश का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर बनगई के मजरा बनगई निवासी प्रियंका वर्मा (19) पुत्री पटेश्वर वर्मा ने पारिवारिक कलह के चलते शनिवार देर रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर जब परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही युवती ने दम तोड़ दिया।
इसके बाद मृतका के परिवारजनों बिना पुलिस को कोई सूचना दिए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया। दूसरी तरफ जमुनहा गांव निवासी 17 वर्षीय युवक ओमदीन ने भी रविवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवारीजनों ने युवक को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें