फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से चलेगा संभव पोषण संवर्धन अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बच्चों को कुपोषण मुक्त कर स्वस्थ बनाने के लिए शासन द्वारा नियमित तौर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत एक जुलाई से दो अक्टूबर तक पूरे जिले में संभव पोषण संवर्धन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी विकास भवन सभागार में आयोजित संभव अभियान की तैयारी बैठक में हिस्सेदारी कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने दी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह ने बताया कि वर्तमान में चल रहे वजन सप्ताह के दौरान जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों पर 05 वर्ष तक के बच्चों का वजन किया जा रहा है। ताकि कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनको स्वस्थ बनाया जा सकें। इस दौरान ऐसे बच्चों का पूरा डाटा भी एकत्रित किया जा रहा है।
काम काज में शिथिलता को रोकने के लिए आईसीडीएस के अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर वहां संचालित कामकाज की भी सतत निगरानी की जा रही है ताकि प्रत्येक केंद्र पर बच्चों का वजन लिया जा सके। बच्चों के चिन्हांकन कार्य के बाद कुपोषण की रोकथाम के लिए संभव पोषण संवर्धन के नाम से जिले में एक विशेष अभियान भी एक जुलाई से दो अक्टूबर तक संचालित किया जाएगा। इसके तहत साप्ताहिक गृह भ्रमण, स्वास्थ्य जांच, चिकित्सीय उपचार आदि कार्यक्रम आयोजित होगें।
विज्ञापन

इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, ग्राम्य विकास व आयुष विभाग भी पूरा सहयोग करेंगे। तीन माह के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सैम, मैम एवं अल्प वजन बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार लाना है। इसमें बेहतर कार्य करने वाली जिले के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों, तीन मुख्य सेविका तथा तीन बाल विकास परियोजना अधिकारी को चयनित कर शासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें