श्रावस्ती। सिरसिया थाने का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं को एक सप्ताह में निस्तारित करने का निर्देश दिया।
सिरसिया थाने का गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने औचक निरीक्षण किया। थाना स्तर पर कई विवेचनाएं लंबित मिलीं। जिसे एक सप्ताह में निस्तारित करनेे, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से यथाशीघ्र निस्तारण करने के लिए प्रभारी निरीक्षक सहित सभी विवेचकों को निर्देशित किया। उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय, थाना कार्यालय में रजिस्टरों व शस्त्रों की जांच की। बीट आरक्षियों के साथ बैठक कर बीट व्यवस्था के अंतर्गत जांच के लिए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।