फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर संपर्क कर बताईं भाजपा की नीतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मोदी सरकार के कार्यकाल के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने शुक्रवार को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत 902 बूथ पर संपर्क अभियान चलाया। जिला महामंत्री पुरुषोत्तम कौशल के संयोजन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व ग्रामीणों से मिल कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा ने जमुनहा के बूथ संख्या-28, 29 चमरपुरवा में घर-घर जाकर संपर्क किया गया। बूथ पर लाभार्थियों को सम्मानित किया। जिला महामंत्री रमन सिंह ने हरिहरपुररानी के बांसकुड़ी बूथ पर ग्रामीणों से संपर्क कर केंद्र सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों के बारे में बताया। नेकराम पांडे ने जमुनहा के महरु मुर्तिहा बूथ पर घर-घर जाकर ग्रामीणों से संपर्क कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का पत्रक दिया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का सम्मान किया। इकौना क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष पूजा पांडे ने मंडल अध्यक्ष महाराज प्रकाश तिवारी के साथ महादेया बूथ पर संपर्क किया। सभी मंडलों में जिला पदाधिकारी, मंडल के अध्यक्षों तथा मंडल पदाधिकारियों द्वारा आवंटित बूथों पर संपर्क किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें