फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में डीएम बोलीं, राशन कार्ड से वंचित न रह जाए कोई पात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राशन कार्ड धारकों की समस्याएं दूर करने के लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर के तथागत हाल में बृहस्पतिवार को राशन कार्ड मेगा कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्ड धारकों की समस्याएं सुन कर दूर कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले का कोई भी गरीब, असहाय, निराश्रित एवं बेसहारा व्यक्ति राशन कार्ड से वंचित न रहे। डीएम ने कैंप में पात्रों का चयन करके नया राशन कार्ड बनाना, मृत कार्डधारकों के आश्रितों का कार्ड बनवाना, विवाह के बाद नाम हटाने या जोड़ने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पात्रों को ऑनलाइन आवेदन के 48 घंटे के भीतर राशन कार्ड जारी करने का निर्देश दिया।
सीडीओ अनुभव सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ देने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। जिससे लोगों की राशन संबंधी समस्याओं का शत प्रतिशत निराकरण किया जा सके। इस दौरान अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, उपजिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, उपजिलाधिकारी आशुतोष, जिलापूर्ति अधिकारी दीपक कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सिपाही लाल, पूर्ति निरीक्षक जमुनहा राजेश कुमार सिंह समेत संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें