जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी समुदाय विशेष के शादीशुदा युवक का एक विधवा से प्रेम प्रसंग चल रहा है। विधवा अब युवक पर पत्नी को तलाक देकर विवाह करने का दबाव बना रही है। बृहस्पतिवार को मल्हीपुर थाने पहुंचे युवक के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की है।
मल्हीपुर पुलिस को दिए पत्र में थानाक्षेत्र के ग्राम चमरपुरवा के मजरा झरिहक डीह निवासी इस्लाम पुत्र शेखावत ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र आरिफ का निकाह हो चुका है। इसके बावजूद उसका एक विधवा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बुधवार रात विधवा उनके घर पहुंची। आरिफ ने दरवाजा खोला तो विधवा घर में घुस आई और आरिफ पर निकाह का दबाव बनाते हुए पत्नी को तलाक देने की जिद की। आरिफ के अपनी पत्नी से पांच बेटियां हैं। मामले में पुलिस से हस्तक्षेप करने व जानमाल की सुरक्षा की मांग की गई है।