फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने तहसील व ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील व ब्लॉक कार्यालय का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां प्रशिक्षु नायब तहसीलदार को न्यायालय का आवंटन न किए जाने की जानकारी हुई। वहीं, ब्लॉक कार्यालय का फर्नीचर खराब होने के साथ ही छत का प्लास्टर गिरा मिला। सीडीओ ने मरम्मत कराने अथवा दोबारा बनवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह ने जमुनहा तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सौरभ शुक्ला व तहसीलदार अहमद फरीद खान उपस्थित मिले। इस दौरान नायब तहसीलदार को न्यायालय का आवंटन न होने की जानकारी हुई। तहसील कोर्ट में 29803 वाद अंकित मिले। इनमें से 25776 निस्तारित, 162 स्थानांतरित तथा 4027 वाद विचाराधीन मिले।
सीडीओ ने दो माह से अधिक समय से कुर्रे दाखिल न करने वाले कार्मिकों को चिह्नित कर पत्र जारी करने व धारा 24 के तहत लंबित 300 रिपोर्ट निस्तारित करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक कार्यालय जमुनहा का निरीक्षण किया। यहां बीडीओ गौरव पुरोहित कर्मचारियों के साथ मौजूद मिले। निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहित सहायक विकास अधिकारियों के बैठने के लिए बनवाया गया फर्नीचर खराब मिला। छत का प्लास्टर गिरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें