श्रावस्ती। किसानों को सिंचाई के लिए दो से लेकर दस हार्स पावर तक सोलर प्लांट अनुदान पर मिलेगा। कृषि विभाग ‘पहले आओ पहले पाओ’ की तर्ज पर इसे आवंटित करेगा। किसानों को साठ फीसदी अनुदान मिलेगा। पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन प्रारंभ हो चुकी है।
कृषि विभाग जिले के किसानों को अनुदान पर सोलर पंप उपलब्ध करा रहा है। इस सोलर पंप पर साठ फीसदी अनुदान मिलेगा। विभाग की ओर से दिए जाने वाले दो हार्स पावर पंप पर 86716 रुपये का अनुदान तो 57810 किसान अंश निर्धारित किया गया है। ऐसे ही तीन हार्स पावर डीसी सबमर्सिबल पंप पर 116710 रुपये अनुदान तो 77806 रुपये, पांच हार्स पावर एसी सबमर्सिबल पर 163882 अनुदान किसान अंश 109255 रुपये, दस हार्स पावर एसी 278582 अनुदान जबकि किसान अंश 185722 देना होगा। यह पूरी प्रक्रिया ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर होगी। इसके लिए कृषि विभाग ने पोर्टल पर आवेदन मांगे है। इसके साथ किसानों को अपना अंश भी जमा करना होगा।