फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग निर्माण की धीमी गति से लोग परेशान, उड़ रहा धूल का गुबार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग की धीमी गति भिनगा व लक्ष्मनपुरवासियों के लिए मुसीबत बन चुकी है। भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग की धीमी गति के चलते धूल के गुबार से होकर लोगों को काम काज के लिए आना जाना पड़ता है। ऐसे में लोग में बीमारियों का डर सता रहा है।
विज्ञापन

भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग का निर्माण कार्य करीब छह माह पूर्व प्रारंभ हुआ था। ठेकेदार द्वारा मार्ग को खोद कर उस पर मिट्टी व गिट्टी डाल दी गई थी। वहीं मार्ग पर कई स्थानों पर गिट्टी पड़ी होने के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को धूल के गुबार से होकर आना जाना पड़ रहा है। काम काज के लिए घरों से निकलने वाले लोग सिरसिया होकर भिनगा व सिरसिया से लक्ष्मनपुर जाने को विवश है।
ऐसे में लोगों को 15 किलोमीटर के स्थान पर करीब 40 किमी. का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं बीच में जंगल की भूमि होने के कारण मार्ग निर्माण का कार्य रुका हुआ है। जबकि भिनगा लक्ष्मनपुर के मध्य रहने वाले लोग घरों में ही कैद हैं। इसका कारण मार्ग पर उडने वाली धूल है। जिसके चलते मार्ग किनारे खुले होटल व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानें भी बंद हैं। वहीं मार्ग के दोनों ओर करीब 10 फुट गहरी नाली खोद दिए जाने व जगह-जगह पड़ी गिट्टी व मिट्टी के कारण विगत दिनों दुर्घटनाएं भी हो चुकी है। वहीं धूल के कारण लोगों को विभिन्न बीमारियों का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें