फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा निगरानी को सभी केंद्रों पर तैनात रहेंगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान सुरक्षा निगरानी को सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। परीक्षाओं को नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने की सीधी जवाबदेही तैनात मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। यह निर्देश जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने दिया। वह कलेक्ट्रेट सभागार में बोर्ड परीक्षाओं से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं में जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर 17839 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 10179 एवं इंटरमीडिएट के 7660 विद्यार्थी हैं। परीक्षा की शुचिता कायम बनाए रखने व नकल पर सख्ती से रोक लगाने को सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही सभी संबंधित उपजिलाधिकारियों को भी अपने अपने क्षेत्रों में परीक्षा की निगरानी के लिए ओवर ऑल इंचार्ज बनाया गया है। जो जोनल मजिस्ट्रेट के रुप में परीक्षा अवधि के दौरान अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षाओं के संचालन पर नियमित नजर भी रखेंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी केंद्र प्रबंधक बोर्ड परीक्षा को शासन के मंशानुरूप संपन्न कराएं। परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स व मोबाइल फोन ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में संचालित कंप्यूटर व फोटो कापी की सभी दुकानें परीक्षा के दौरान बंद रहेगी। स्कूल के आस पास के घरों में भी परीक्षा अवधि के दौरान मौजूद रहने वाले अजनबियों पर पूरी सख्ती के साथ नजर रखी जाएगी। सभी केंद्र प्रबंधकों व परीक्षा में लगे कर्मचारियों का अपना नाम, पता एवं मोबाइल नंबर कल तक डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध कराना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के शौचालय के दरवाजे की निगरानी के लिए अलग से एक सीसी टीवी कैमरा लगवाना भी जरूरी होगा। इससे परीक्षा के दौरान बार-बार शौचालय के चक्कर लगाने वाले परीक्षार्थियों पर पूरी सख्ती के साथ नजर रखी जाए। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका पर ऐसे परीक्षार्थियों को चिह्नित कर जांच के घेरे में लाया जा सकेगा। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा कक्ष के अलावा जो भी कमरा खाली होगा, उसे सील करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें