फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या से जूझ रहे नागरिकों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इकौना नगर में लाइलाज होती जाम की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग पर जाम भी लगाया। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक ने समझाने बुझाने के बाद नाराज लोग बमुश्किल धरना खत्म करने को माने।
विज्ञापन

नगर पंचायत इकौना के मुख्य बाजार जाम की समस्या से जूझ रहा है। संजय पार्क से बचू बाबा, सब्जी मंडी व भिनगा मार्ग सहित बाईपास मार्ग पर लगने वाले जाम के कारण वाहन तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार रहता है। मुख्य बाजार में ही सब्जीमंडी होने के कारण वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण यह नियमित तौर पर जाम की समस्या कायम बनी रहती है। इससे परेशान व्यापारियों ने बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर घंटे भर रास्ता जाम कर अपना रोष जताया।
नाराज लोगों का कहना था कि मुख्य बाजार में सब्जी मंडी के कारण आए दिन होने वाली जाम की परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए सब्जी मंडी को मुख्य बाजार से बाहर करने की मांग को प्रशासन लगातार अनदेखा कर रहा है। ऐसे में सुबह 5 बजे से 11 बजे तक बेचू बाबा चौक से संजय पार्क 400 मीटर की दूरी तय करने में ही घंटा भर लग जाता है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी व प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी ने होली के बाद इस समस्या का निराकरण कराने का भरोसा दिला कर धरना प्रदर्शन खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें