श्रावस्ती। जिले में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार देर रात आई रिपोर्ट में चौदह और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही जिले में सक्रिय केसों की संख्या 75 हो चुकी है।
सोमवार रात आई रिपोर्ट में गुलरा में एक, तिलकपुर में एक, डेरवा में एक, भिनगा के मोहल्ला दर्ज में एक, सिरसिया के मदारगढ़ में एक, नत्थापुरवा में एक, चिचड़ी के मिस्त्रीपुरवा में एक, बरईपुर में एक, खरगौरा जुनूब में एक, सोनार गली भिनगा में एक, संग्रामगंज में एक, पड़वलिया में एक, श्रावस्ती में एक व पटखौली खुर्द में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग सामाजिक दूरी, मास्क जरूरी के नियम का पालन करते रहें।