फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बौद्ध तपोस्थली में रीति-रिवाज से की प्रार्थना

Tue, 02 May 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को श्रीलंकाई अनुयायियों से गुलजार रही। महाराष्ट्र से आए दल ने बौद्ध भिक्षु आनंद सागर के नेतृत्व में गंध कुटि पर पारंपरिक रीति-रिवाज से प्रार्थना की।
विज्ञापन

धर्म उपदेश के दौरान बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने कहा कि बुद्धत्व की प्राप्ति के बाद बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ में दिया। महात्मा बुद्ध ने कहा था कि भिक्षुओं मैं अब बुद्ध हो गया हूं। मैंने अमृतत्व की प्राप्ति कर ली है। अब मैं धर्म का उपदेश करता हूं।
बौद्ध भिक्षु विमल तिस्स ने कहा कि अमृत नाम वेद और उपनिषदों में ब्रह्म अर्थात ईश्वर के लिए प्रयुक्त हुआ है। आत्मा का दमन कर लेने से दुर्लभ नाथ (परमात्मा) की प्राप्ति होती है। पूजन के उपरांत सभी उपासकों ने तपोस्थली के विभिन्न मूमेंटों का भ्रमण कर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर काफी संख्या में अनुयायी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें