फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों की रोकथाम को सौंपी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बरसात खत्म होने के बाद धूप तेज निकल रही है। जिसके चलते संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है। लेकिन ग्रामीण व नगरीय क्षेत्रों में अभी तक दवाओं का छिड़काव नहीं हो रहा है। इस पर सोमवार को डीएम ने संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जिम्मेदार व्यक्यिों को जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही निरीक्षण में कमियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बरसात के कारण खेत व अन्य स्थानों पर पानी भरा हुआ है। कई दिनों तक पानी भरा होने के कारण वह बदबू करने लगा है। अब जैसे-जैसे तेज धूप निकल रही है। वैसे-वैसे जलभराव वाले क्षेत्रों में संक्रामक रोग फैल रहा है। इसी कारण अस्पतालों में मलेरिया, डेंगू व अन्य संक्रामक रोगों के मरीज बढ़ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों के ताजा हालात को देखते हुए डीएम ने स्वास्थ्य, पंचायत राज व नगर निकायों को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में सभी को संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए जिम्मेदारियां बाटने का निर्देश दिया है।
डीएम ने यह भी कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में डीपीओरओ सफाई कर्मियों से नियमित साफ सफाई की सूचना प्राप्त करें। जिन स्थानों पर पहले जलभराव था और आज वहां ज्यादा नमी है तो वहां दवा का छिड़काव तत्काल कराया जाए। इसके साथ ही नाली, शोकपिट आदि स्थानों पर भी छिड़काव व नियमित निगरानी होनी चाहिए। नगर क्षेत्रों की स्थिति भी ठीक नहीं है। इसलिए नगर निकायों को प्रतिदिन साफ सफाई दवा का छिड़काव करने को कहा गया है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी भी अधिकारी के द्वारा किए गए निरीक्षण में गंगदी के कारण संक्रामक रोग फैलने की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अस्पतालों में विशेष व्यवस्था का आदेश
अस्पताल में लगातार संक्रामक रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसके लिए प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट जारी करने का निर्देश दिया है। सीएमओ को दिए आदेश में डीएम टीके शिबु ने स्पष्ट किया है कि अस्पतालों में संक्रामक रोग से पीड़ित मरीज (जिसमें मलेरिया डेंगू इत्यादि बीमारियां आती हैं) आते हैं तो उससे निपटने के लिए जरूरी दवाएं व्यवस्थित रखें। जहां जो कमियां हों उसे पूरा करें। किसी भी अस्पताल से यदि यह सूचना मिलती है कि वहां मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो रहा है। वहां के प्रभारी सहित संबंधित चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें