फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में पुष्पा व पेंटिंग में दीपशिखा रही अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौबरास्ती कटरा में गांधी जयंती पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता में पुष्पा व पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपशिखा को प्रथम स्थान मिला। जिन्हें एसडीएम की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय में गांधी जयंती पर छात्राओं की स्वच्छता जागरूकता रैली निकाल कर आसपास के लोगों को उसके प्रति जागरूक किया। इसके बाद महाविद्यालय के सभागार में निबंध व पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका परिणाम घोषित किया गया है। निबंध प्रतियोगिता में पुष्पा देवी प्रथम, जूली यादव द्वितीय व संध्या व पूजा पटेल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में दीपशिखा पटेल प्रथम, ब्यूटी यादव द्वितीय व पूजा रानी व अंकिता शुक्ला संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। जिन्हें उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महामाया राजकीय महाविद्यालय के डॉ. एसएन वर्मा ने कहा कि सत्य अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी व सादगी की प्रतिमूर्ति लाल बहादुर शास्त्री के योगदानों से हमें देश प्रेम की शिक्षा तो मिलती है। साथ ही देश को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की भी प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम को आशुतोष कुमार पांडे, वेद प्रकाश द्विवेदी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिम्मी तिवारी, शैनलता द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें