फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय को बना दिया अस्पताल

विज्ञापन
जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय भेला गांव में मौजूद नानपारा से आए प्राईवेट चिकित्सक - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा क्षेत्र में गैर जिलों से आने वाले प्राइवेट चिकित्सकों की भरमार है। जिनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिए बगैर गंभीर असाध्य रोगों का इलाज किया जा रहा है। इतना ही नहीं उनके द्वारा सार्वजनिक भवनों को निजी उपयोग में लिया जा रहा है। जिसका प्रमाण क्षेत्र के भेला गांव में देखने को मिला। जहां परिषदीय विद्यालय को चिकित्सालय के रूप में प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते जमुनहा क्षेत्र में गैर जिलों से आने वाले चिकित्सकों की भरमार है। जिनके पास इलाज करने की योग्यता है अथवा नहीं। इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं हो रही है। इन चिकित्सकों द्वारा कहीं अपना मेडिकल स्टोर तो कहीं मुख्य मार्ग के किनारे खुलेआम नर्सिंगहोम संचालित किए जा रहे हैं। ऐसे ही बहराइच के नानपारा से आए तीन महिला व तीन पुरुष खुद को चिकित्सक बताते हुए मल्हीपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भेला गांव को अस्पताल के रूप में प्रयोग किया जा रहा है। जहां उनके द्वारा तीन दिनों से विद्यालय में लोगों का इलाज किया जा रहा है। यह सभी परीक्षण करके मनमानी दामों पर चश्मा बेच रहे हैं।
इतना ही नहीं ऑपरेशन व लेंस लगाने के लिए मरीजों को अपनी क्लीनिक पर बुलाया जा रहा है। यहां चार सितंबर को 28 मरीज, पांच सितंबर को 10 मरीज व 6 सितंबर दोपहर तक पांच मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया था। इस संबंध में मल्हीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. रविन्द्र सोनकर से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि यह सभी इलाज सरकारी अस्पतालों में निशुल्क हैं। बाहर से आए चिकित्सकों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। कोई भी प्राइवेट चिकित्सक बिना सूचना के क्षेत्र में इलाज नहीं कर सकता है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें