फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बरसात से बाधित हुई विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
भिनगा सिरसिया जंगल के मध्य आपस में टकराते विद्युत तार - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शुक्रवार रात हुई झमाझम बरसात के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार आपस में टकरा गए। जिससे आई फाल्ट के कारण कहीं घंटों तो कहीं पूरी रात क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बरसात के बीच आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिरसिया के विद्युत उपकेंद्र घोलिया को 132 केवीए उपकेंद्र भिनगा से आपूर्ति दी जाती है। जिसकी मुख्य लाइन भिनगा जंगल के मध्य से होकर गुजरी है। तेज बरसात के कारण पेड़ की डालियां झुकने से 33 केवीए की लाइनें आपस में टकरा गईं। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर उसे बहाल कराया।
वहीं विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर की विद्युत लाइन भी भिनगा जंगल के मध्य से होकर गुजरी है। जिसके तार आपस में टकरा जाने के कारण हुई स्पार्किंग से टूट कर गिर गए। इसके चलते नगर पालिका परिषद भिनगा के अब्दुल कलाम नगर, सिविल लाइन व कृष्णानगर सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के ग्राम वर्गावर्गी, चहलवा, मदरहवा, मछरिहिवा, पतिझिया सहित कई अन्य गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। बरसात के बीच आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं में बिजली निगम के प्रति नाराजगी देखी गई। वहीं बिजली निगम के अधिकारी बरसात थमने के बाद आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन देते रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें