फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वार्डों में एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार पूरे दिन बाधित रही। जबकि नगर के तीन वार्डों की आपूर्ति एक सप्ताह से ध्वस्त है। इसकी लगातार शिकायत के बावजूद निगम के जिम्मेदार व्यवस्था सुधारने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं में निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

भिनगा नगर के स्वामी दयाल सरस्वती शिशु मंदिर के निकट लगा ट्रांसफार्मर बुधवार रात खराब हो गया। जिसे पूरे दिन बदला नहीं जा सका। इसके चलते ईदगाह दहाना मार्ग की बिजली आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। बाद में निगम द्वारा विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए फीडर बंद कर दिया गया। जिससे नगरवासियों को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति के लाभ से वंचित होना पड़ा।
वहीं विद्युत उपकेंद्र भिनगा से नवनिर्मित न्यायालय परिसर को विद्युत आपूर्ति देने के लिए नई विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। इसके चलते खैरीमोड़ सहित आसपास क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। वहीं नगर के ही अब्दुल कलाम नगर तिराहे पर लगा ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पूर्व अधिभार के कारण जल गया था। जिसकी क्षमता बढ़ाए बिना उतनी ही क्षमता का दूसरा ट्रांसफामर्र लगा दिया गया। जो दो घंटे भी आपूर्ति नहीं दे सका।
विज्ञापन

इसे भी बदल कर लगाया गया एक अन्य ट्रांसफार्मर भी चार दिन पूर्व जल गया। जिसके स्थान पर बुधवार शाम समान क्षमता का लगाया गया ट्रांसफार्मर अब तक सेवा नहीं दे सका है। इतना ही नहीं सिविल लाइन वार्ड को विद्युत आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर भी मंगलवार रात खराब हो गया था। जिसे दुरुस्त करा कर अब तक आपूर्ति बहाल नहीं कराई जा सकी है। नगर की इस बदहाल विद्युत व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा समस्या पर ध्यान न दिए जाने के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें