फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संभारपुरवा निवासिनी किशोरी का शव उसी के घर की छत पर पड़ा मिला था। इस मामले में वांछित आरोपी को भिनगा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम संभारपुरवा निवासिनी 13 वर्षीय किशोरी मां के साथ किराए के मकान में रहती थी। मंगलवार रात किशोरी मां के साथ सो रही थी। रात करीब 11 बजे जब मां जगी तो देखा कि पुत्री बिस्तर से नदारद है। जिसकी रात में ही तलाश की गई। खोजबीन के दौरान किशोरी का शव संदिग्ध हालात में उसी के घर की छत पर पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने गांव के ही लालजी वर्मा उर्फ छोटकऊ पुत्र रामचंदर के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। जिसे बुधवार रात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें