फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर अंधेरे में रही पांच लाख की आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले का अधिकांश हिस्सा रविवार पूरी रात अंधेरे में रहा। बरसात व तेज हवाओं के कारण आए फाल्ट को सोमवार दूसरे दिन देर शाम तक ठीक नहीं किया जा सका। जबकि कई फीडरों में विद्युत बदहाली की स्थिति इससे भी ज्यादा समय के लिए रही।
विज्ञापन

भिनगा नगर में खैरीमोड़ से आगे के इलाकों में रविवार रात करीब 11 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसका कारण विभाग ने रोडवेज बस स्टैंड के पास तेज हवाओं के कारण तार टूटना बताया। विद्युत कर्मियों ने इस तार को ठीक करने के लिए रात में मशक्कत की। लेकिन पूरी रात बिजली बहाल तो हुई नहीं। बल्कि सोमवार पूरा दिन इसे ठीक करने की कवायद विद्युत निगम करता रहा। जिसके चलते इस क्षेत्र के करीब 700 से अधिक उपभोक्ता 24 घंटे से अधिक समय अंधेरे में रहे। नगर की विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे।
वहीं दूसरी ओर भंगहा फीडर में रविवार में दिन के 11 बजे ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद विद्युत कर्मी सोमवार पूरे दिन तक यह तक पता नहीं लगा पाए कि यह फाल्ट कहां से आई। जिसके चलते करीब डेढ़ लाख लोग अंधेरे में है। इन्हें आपूर्ति कब मिलेगी इसकी जानकारी भी अभी तक नहीं मिल पाई है। जबकि सेमरी व लक्ष्मनपुर फीडर की आपूर्ति भी रविवार से बाधित है।
विज्ञापन

यही हाल विद्युत उपकेंद्र बगुरइयां का भी रहा। जहां कलेक्ट्रेट फीडर, मछरिहवा फीडर की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रही। जिसे सोमवार शाम तक बहाल नहीं किया जा सका था। विद्युत लाइनों व फीडरों में आई फाल्ट के कारण जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पूरी रात तो अंधेरा छाया ही रहा। सोमवार दिन में भी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। जिसके चलते जिले में करीब पांच लाख लोग प्रभावित हुए। इस बारे में एसडीओ विद्युत राजकुमार यादव बताते हैं कि भिनगा नगर सहित कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी गई है। कलेक्ट्रेट सहित अन्य क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है देर शाम तक आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें