फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार करे पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिनगा में गुरुवार को एसपी ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अमन-चैन बनाए रखने के लिए सुझाव मांगे। साथ ही मातहतों को जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छा व्यवहार व संवाद स्थापित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता व प्रशासन के बीच की वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो जनता व प्रशासन के बीच की खाई को मिटाते हैं। पीड़ित लोग जनप्रतिनिधियों के पास जाकर अपनी व्यथा सुनाते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि पुलिस को उनकी समस्याओं से अवगत कराते हैं।
इसलिए थाना व चौकी प्रभारियों सहित उप निरीक्षक व आरक्षी का यह कर्तव्य बनता है कि वह जनप्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुन कर उनके द्वारा उठाए गए मामलों का तत्काल समाधान कराएं। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आगामी त्योहारों को शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की। साथ ही साथ उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ विचार व सुझाव भी साझा किए।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुलदीप वर्मा, विधायक भिनगा मोहम्मद असलम राईनी, विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, सीओ भिनगा डॉ. जंग बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने जनप्रतिनिधियों की ओर से दिए गए सुझावों व विचारों पर अपेक्षित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें