फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की सेवा के लिए पुलिस को मिले 165 रिक्रूट आरक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में प्रशिक्षण ले रहे 165 रिक्रूट आरक्षियों को बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों ने कर्तव्य निष्ठा का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अधिकारियों ने उन्हें कर्तव्य निष्ठ होकर पूरी इमानदारी के साथ कर्तव्य पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि खाकी से जनता को बहुत उम्मीदें हैं। जिन पर खरा उतरना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है। पुलिस सेवा में आने के बाद गरीब, मजलूमों व पीड़ितों की मदद करना आपकी नैतिक जिम्मेदारी है। जिसका आप पूरी निष्ठा व इमानदारी के साथ निर्वहन करें। इस दौरान 109 पुरुष व 56 महिला रिक्रूट आरक्षी सहित अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें