फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बोल बम के जयकारों से गूंजे शिवालय

Mon, 31 Jul 2023 10:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विभूतिनाथ मंदिर में देवा​धिदेव महादेव के जला​भिषेक के लिए कतारबद्ध श्रत्रालु
विज्ञापन
सावन मास के चौथे सोमवार व तेरस पर भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। सावन में मलमास के दौरान सोमवार को पड़ने वाले तेरस का अपना विशेष महत्व है। ऐसे में जिले के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। शिव भक्तों ने भोर से ही मंदिर पहुंच कर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान सिरसिया के पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर पर आस्था का सैलाब देखने को मिला।
पौराणिक मान्यता है कि श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का धरती पर वास होता है। ऐसे में जब मलमास के सोमवार के दिन तेरस पड़ जाए तो इसका अपना विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बरसती है। इसी के चलते सोमवार को जिले के विभूतिनाथ, सदाशिव महादेव, बेचू बाबा, बनीनाथ महादेव व जगपतिनाथ सहित अन्य शिवालयों में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन

सिरसिया स्थित विभूति नाथ मंदिर में शिव भक्तों ने सूर्योदय से पूर्व ही रजिया ताल से जल लाकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने जल, अक्षत, दूब, बेलपत्र, चंदन, रोली, घृत, मदार, धतूर, भांग, गांजा, शहद, दही, गौ दूध, ऋतु फल व मिष्ठान चढ़ाकर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त की। सूर्योदय के साथ शुरू हुआ त्रिलोक पति के आराधना का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

इसके साथ ही शिवालिक पर्वत मालाओं के बीच स्थित स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर, गिलौला के सदाशिव मंदिर, झारखंडी महादेव, इकौना के बेचूबाबा, जमुनहा क्षेत्र के जंगली नाथ महादेव व कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महाराज सहित अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें