श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं कराया। जबकि भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए 15 लोगों ने अपने फॉर्म खरीदे।
जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को विधानसभा क्षेत्र 289 भिनगा व विधानसभा क्षेत्र 290 श्रावस्ती में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। वहीं 289-भिनगा के लिए बहुजन समाज पार्टी से अलामुद्दीन, बहुजन मुक्ति पार्टी से दिलीप कुमार विश्वकर्मा, निर्दल प्रत्याशी मोइनुद्दीन व सलूसे, भारतीय सुभाष सेना से मंशाराम, आम आदमी पार्टी से सुनील कुमार, कांग्रेस से गजाला चौधरी, समाजवादी पार्टी से इंद्राणी वर्मा तथा भारतीय जनता पार्टी से पद्मसेन चौधरी ने नामांकन पत्र खरीदा।
वहीं 290 श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुजन समाज पार्टी से नीतू मिश्रा, समाजवादी पार्टी से मोहम्मद असलम राईनी, भारतीय सुभाष सेना से राजेन्द्र, कांग्रेस से ज्योति वर्मा, आम आदमी पार्टी से रत्नेश पांडे व निर्दल प्रत्याशी के रूप में अजितेन्द्र कुमार द्वारा नामांकन पत्र खरीदा गया। (संवाद)