फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 मामलों में नौ का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संपूर्ण समाधान से अब लोगों का मोह भंग होता जा रहा है। इसीलिए फरियादियों की संख्या तहसीलों तक कम पहुंच रही है। सोमवार को हुए समाधान दिवस में डीएम की अध्यक्षता में पांच तो दो अन्य तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में दो दो मामले ही निस्तारित हो सके। तीनों तहसीलों को मिला कर 80 फरियादी अपनी अर्जी लेकर आए थे।
विज्ञापन

इकौना तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने की। मौके पर इन अधिकारियों के सामने 33 फरियादी अपनी अर्जी लेकर आए थे। इसमें से मौके पर मात्र पांच शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। जमुनहा तहसील में 32 शिकायती अर्जी में से मात्र दो शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। यही स्थिति भिनगा तहसील की भी रही।
यहां कुल पंद्रह शिकायतों में से दो का ही निस्तारण मौके पर हो सका। एसपी अरविंद कुमार मौर्य ने भी थानाध्यक्षों को त्वरित समस्या का निस्तारण करने को कहा। इकौना में आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम आरपी चौधरी, डीएफओ एपी यादव, सीएमओ एपी भार्गव, डीडीओ विनय कुमार तिवारी, सुबोध कुमार सिंह, राकेश रमन, आशा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें