भिनगा राप्ती नदी पर तिरंगा फहराते एसएसबी व एनडीआरएफ के जवान
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। राप्ती नदी पर एनडीआरएफ ने शनिवार को तिरंगा फहराया। इस दौरान बोट रैली भी निकाली गई। इस मौके पर एसएसबी जवान भी मौजूद रहे। हर घर तिरंगा ही नहीं जिले में हर स्थान पर तिरंगा फहराया जा रहा है।
इस अभियान के तहत सीताद्वार में बाढ़ राहत हेतु तैनात 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ टीम ने भिनगा में राप्ती नदी पर तिरंगा फहराया। इस मौके पर एनडीआरएफ ने बोट रैली भी निकाली। इस मौके पर एसएसबी के जवानों के साथ ही एनडीआरएफ के टीम कमांडर निरीक्षक अमरजीत सिंह एडीएम कमलेश चंद, एसएसबी सेनानायक रविन्द्र कुमार राजेश्वरी, जय सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। (संवाद)