फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम आजादी के नाम के साथ निकली तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
तिरंगे के साथ मौजूद व मोटर साइकिल रैली निकालते न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। आजादी का अमृत महोत्सव इस बार जिले में ऐतिहासिक रूप से मनाया जा रहा है। इसके लिए कही हर घर तिरंगा के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। कहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान में न्यायिक अधिकारी से लेकर डीएम व स्कूली बच्चों के साथ सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी के जवान भी आम लोगों को जागरूक करने के लिए कहीं साइकिल यात्रा तो कहीं मैत्री मैच करा रहे हैं।
विज्ञापन

न्यायालय में जिला जज व एसएसबी जवानों को सेनानायक ने दिखाई झंडी
हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा परिसर से शुरू होकर खैरीमोड़ होते हुए ईदगाह तिराहा पहुंची। वहां से यात्रा वापस होकर दीवानी न्यायालय परिसर में समाप्त हो गई। इस मौके पर अपर जिला जज सुदामा प्रसाद, अपर जिला जज उमेश कुमार द्वितीय, अपर जिला जज अजय कुमार सिंह, सीजेएम करूणा सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मृत्युंजय श्रीवास्तव न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं एसएसबी ने सेनानायक रवींद्र कुमार राजेश्वरी की अगुवाई में हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार के लिए सौ किलोमीटर की साइकिल रैली निकाली। यह रैली वाहिनी मुख्यालय से चलकर सीमा चौकी हकीमपुरवा होते हुए वापस वाहिनी मुख्यालय में पहुंची। रैली के दौरान जवानों ने रास्ते में मिलने वाले राहगीरों व ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण कर ध्वज के बारे में जागरूक किया। एसएसबी द्वारा इस मौके पर कुल 11,010 राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया। इस दौरान वाहिनी से जय सिंह, उप कमांडेंट, योगिंदर सिंह, उप कमांडेंट, निरीक्षक, संचार सुरेश सिंह व वाहिनी के जवान मौजूद रहे।

विज्ञापन


कलाकारों ने गीत प्रस्तुत कर मोहा सबका मन
आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम नेहा प्रकाश व सीडीओ अनुभव सिंह ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर लखनऊ से आईं कलाकार संगीता श्रीवास्तव ने वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ से प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम के दौरान गायिका ने ‘धनी-धनी देशवा के धनी मोरे झंडा, अमृत उत्सव मंगवे हमार देशवा’ एवं कजरी गीत ‘नीबिया की डारी पे डाले डोलनवा, मइया झूले ललनवा हो, अरे रामा भीजत मोर चुनरिया, बदरिया बरसत रे हारी’ की प्रस्तुती कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान सत्या द आर्यन पब्लिक स्कूल इकौना के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुत किया गया। जिसके अंतर्गत ‘सारे जहां से प्यारी मेरे भारत की बेटी, देश रंगीला, सुनो गौर से दुनिया वालों चाहे जितना जोर लगा लो’ देशभक्ति गीत पर दिवांशी, खुशबू, सरस्वती, आयुषी, प्रज्ञा एवं प्रतिभा ने नृत्य प्रस्तुत किया। बेहतर प्रस्तुति के लिए डीएम ने छात्रा सरस्वती को पुरस्कृत भी किया।
इस मौके पर कलाकार शाहिद रजा ने भी देशभक्ति पर आधारित गीत ‘लहराये आसमान पर भारत का तिरंगा, है अमन की पहचान, मेरे देश का झंडा’ का प्रस्तुतीकरण कर लोगों का मन मोह लिया। इस कवि सम्मेलन के दौरान सर्वप्रथम शृंगार रस की कवयित्री मीरा तिवारी ने मां सरस्वती वंन्दना ‘वीणा मधुर बजा दो’ के गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान शृंगार रस की कवयित्री गीता त्रिपाठी ने अपनी कविता ‘बेटा सब चाहते, बेटी कोई नहीं’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसके पश्चात भगवान शंकर की धरती काशी (वाराणसी) के हास्य कवि नागेश शाण्डिल्य ने राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत अपनी हास्य कविताओं का प्रदर्शन करते हुए कवि सम्मेलन की गरिमा बढ़ाई। जबकि कवि भूषण त्यागी ने वीर रस से परिपूर्ण कविता सुनाकर लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने तिरंगे की शान में अपनी कविता ‘भूखा दिखाई दे, नंगा दिखाई दे, कोई फसाद और न, दंगा दिखाई दे’ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम आशुतोष ने भी ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कविता से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी ने ‘गीत मैं प्यार मनुहार पर भी लिखता हूं, यार की जुल्फ और रूखसार पर भी लिखता हूं’ के साथ एवं स्थानीय कवि संजय श्रीवास्तव ने भी अपनी-अपनी कविता का पाठ किया। वहीं इस दौरान कलेक्ट्रेट में सात हजार पांच सौ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम ने किया।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
श्रावस्ती। कटरा श्रावस्ती चौधरी राम बिहारी बुद्धा इंटर कॉलेज श्रावस्ती के छात्र-छात्राओं को तिरंगा यात्रा श्रावस्ती के मुख्य मार्ग पर निकाली। इस यात्रा को प्रधानाचार्य मुन्ना लाल यादव ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल श्रावस्ती ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। जिसे अध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला व विधायक रामफेरन पांडे, एसडीएम आरपी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें