फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये भवन में शिफ्ट हुआ नगर पंचायत कार्यालय

विज्ञापन
श्रावस्ती के इकौना स्थित नगर पंचायत कार्यालय व कांपलेक्स का लोकार्पण करते एसडीएम इकौना - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। नगर पंचायत इकौना द्वारा एक करोड़ 30 लाख रुपये खर्च कर कांपलेक्स व कार्यालय का निर्माण कराया गया है। जिसका सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रभारी अधिशासी अधिकारी/ एसडीएम इकौना ने लोकार्पण किया। इसके बाद से नगर पंचायत कार्यालय अपने नए भवन स्थानांतरित हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान उप जिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत नगर पंचायत अब तक पुराने भवन में संचालित कराया जा रहा था। जहां सुविधाओं का अभाव था। नए भवन में स्थानांतरण के बाद जहां यह कार्यालय अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। वहीं कार्यालय के साथ ही बने कांपलेक्स की दुकानें एक अच्छी मार्केट के रूप में विकसित होंगी। इससे न सिर्फ नगर पंचायत को आर्थिक लाभ होगा बल्कि रोजगार के इच्छुक लोगों को अच्छी दुकानें भी मिलेंगी। उन्होंने मौजूद लोगों से अपने अपने वार्डों को साफ रखने, कूड़ा-कचरा सड़क पर न फेंकने, सड़क पर गंदगी न फैलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह शहर आपका है और आप इसे स्वच्छ बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें।
नगर पंचायत अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत के विकास की जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसे मैं बखूबी निभा रहा हूं। नगर में सुलभ शौचालय निर्माण सहित सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ जनता तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान सभी सभासदों, प्रमुख व्यवसायियों व गणमान्य लोगों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नरेश खोंसला, दीनानाथ गुप्ता, मोहम्मद हनीफ चौधरी, उमाशंकर सोनी, जगराम यादव, एसएन वर्मा, रामचंद्र सोनी, अधिवक्ता राम कुमार शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें