फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने भेजा कार्यक्रम, डीएम दफ्तर ने भी कर दिया प्रसारित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। चुनाव आयोग की ओर से तमाम बंदिशों के बावजूद एक दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने आदर्श चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा दीं। राज्यमंत्री कार्यालय ने जिला भ्रमण का उनका कार्यक्रम जारी कर डीएम को भेज दिया। हद तो ये हो गई कि डीएम कार्यालय ने भी मामले में घोर लापरवाही बरती। 20 जनवरी तक ऐसे किसी भी आयोजन पर रोक के बावजूद डीएम कार्यालय से यह कार्यक्रम 12 अन्य लोगों को प्रसारित कर दिया गया। राज्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत होने वाली बैठक में 12 लोगों को शामिल होना था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता के कार्यालय से शनिवार को उनका कार्यक्रम डीएम श्रावस्ती के कार्यालय को जारी किया गया। कार्यक्रम के मुताबिक, राज्यमंत्री को रविवार को जिले में आना है। उनका आगमन दोपहर एक बजे निर्धारित है। कार्यक्रम के तहत होने वाली बैठक में जिले के 12 लोगों को भाजपा कार्यालय में आमंत्रित किया गया है। इसमें लिखा गया है कि भिनगा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्धजनों से संपर्क, भेंटवार्ता व परिचर्चा के लिए 12 लोगों को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम की सूचना रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के डीएम, एसपी सहित शासन के कई अधिकारियों व मंत्रियों को दी गई है। कार्यक्रम जिले में आने के बाद इसे प्रोटोकॉल कार्यालय से जस का तस जनप्रतिनिधियों के साथ मीडिया कर्मियों को प्रसारित कर दिया गया है। यह लापरवाही तब बरती जा रही है जबकि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो चुकी है। साथ ही निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी तक ऐसे आयोजन पर रोक लगा रखी है जिनमें भीड़ एकत्र होने की आशंका हो। ऐसे में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की ओर से कार्यक्रम जारी करना व डीएम कार्यालय से इसके प्रसारण को लेकर चर्चाएं गर्मा गई हैं।
विज्ञापन

कौन पत्र में क्या लिख रहा है इसका इस समय कोई महत्व नहीं है। किसी को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलेगी। आचार संहिता का उल्लंघन पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। -कमलेश चंद, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें