फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने सुनी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना / कटरा (श्रावस्ती)। उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य शनिवार को इकौना पहुंचे। जहां उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों की वेतन एरियर सहित अन्य समस्याओं को सुनकर उसे दूर करने का आश्वासन दिया। साथ ही वेतन से इपीएफ कटौती व साप्ताहिक अवकाश दिए जाने के संबंध में अधिशासी अधिकारी से बातचीत कर कोविड महामारी के समय तक सफाई कर्मचारियों को पूर्ण सहयोग देने के लिए आश्वस्त भी किया ।
विज्ञापन

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल बाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत करते हुए कहा कि दैनिक कर्मचारियों व वार्डों में ड्यूटी, वेतन, एरियर, साप्ताहिक छुट्टी सहित अन्य समस्याओं के बारे में आप द्वारा हमें जानकारी दी गई है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए मैं अपने स्तर से न सिर्फ पूरा प्रयास करूंगा। बल्कि शासन व प्रशासन को भी समस्याओं से अवगत कराने के लिए आश्वासन देता हूं।
वहीं मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पचायत इकौना प्रेमनाथ पटेल से बातचीत कर उन्होंने वेतन से ईपीएफ खाते में कटौती व साप्ताहिक अवकाश दिलाने के संबंध में भी चर्चा की। इस दौरान अधिशासी अधिकारी ने शासन की गाइड लाइन के अनुसार कोरोना महामारी काल में एक टाइम छुट्टी दिए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही उन्होंने बताया कि कोविड महामारी खत्म होने के बाद साप्ताहिक छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहाकि नगर की सफाई के लिए सफाई कर्मी बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन

राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने कहा कि नगर के दुकानदार एवं घरेलू नागरिक सड़क की सफाई हो जाने के बाद सुबह 6:00 बजे के बाद सड़क पर कूड़ा न डालें। इसके बाद अगर उनका कोई कूड़ा बाहर दुकान से निकलता है तो अपने ही दुकान के डस्टबिन में डाल कर रखें। शाम को दुकान बंद कर दे समय कूड़ा सड़क पर डाल दें। इस संक्रमण काल में सभी नागरिकों को नगर की सफाई में सहयोग करना चाहिए। योगी सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है। सफाई कर्मचारियों को ठेकेदारी की भर्ती समाप्त कर सभी को संविदा भर्ती में नियमित कर दिया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत के हैड मुहर्रिर भगत राम, सफाई नायक सतीश बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें