श्रावस्ती। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक बुधवार कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान राशनकार्ड सत्यापित कराने का फैसला लिया गया। आपात्रों के कार्ड निरस्त करके पात्रों का कार्ड बनाने का आदेश भी दिया गया।
बैठक के दौरान डीएम कृतिका शर्मा ने जिले की उचित दर की दुकानों की जानकारी ली। जिलापूर्ति अधिकारी दीपक वार्ष्णेय ने बताया कि जिले में कुल 452 उचित दर दुकानों में से पांच निलंबित हैं। अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी योजना के कार्डधारकों में एनएफएसए के तहत अन्त्योदय योजना के कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 14 किलोग्राम गेहूं व 21 किलोग्राम चावल कुल तथा पात्र गृहस्थी योजना के कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 02 किलोग्राम गेहूं व 03 किलोग्राम चावल नि:शुल्क वितरण कराया जा रहा है।
सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के तहत अनाज की उठान जून 2022 से जिले के प्रत्येक ब्लाॅक में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था लागू है। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद भिनगा इरफान, सीएमओ डाॅ. एसपी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास सहित कई लोग मौजूद रहे।