फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नगर को विकसित करने की कार्ययोजना होगी तैयार

Wed, 21 Jun 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सफाई-व्यवस्था का हाल जानने के लिए जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने मंगलवार को भिनगा नगर का भ्रमण किया। उन्होंने नगर को विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन


डीएम ने कलेक्ट्रेट से लेकर पटेल तिराहे तक निरीक्षण किया। कहा, अधिशासी अधिकारी का दायित्व है कि वह नगर को स्वच्छ रखे व निवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। इसलिए बेहतर कार्ययोजना बनाकर नगर निकायों को विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर की पेयजल, सीवर, नाली, विद्युतीकरण, इंटरलॉकिंग सहित अन्य जो जरूरतें हैं उन कामों को पूरा कराएं।

अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाकर खैरी मोड़ तिराहा, ईदगाह तिराहा, पटेल तिराहा, कलेक्ट्रेट चौराहे का सौंदर्यीकरण कराया जाए। उन्होंने बाजार में पेयजल व शौचालय आदि का भी इंतजाम करने को कहा। जूनियर हाईस्कूल मैदान में पार्क व बाउंड्रीवाल बनवा कर पौधरोपण व प्रकाश का इंतजाम कराने का भी निर्देश दिया। वृद्धाश्रम के समीप बने पार्क में पौधरोपण कराने, डोर-टू-डोर कलेक्शन का प्रतिशत बढ़ाने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सीवर और नाली का पानी किसी भी दशा में सड़क पर नहीं बहना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने नगर क्षेत्र में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगी टंकियों की समय-समय पर सफाई कराने का भी आदेश दिया। रोस्टर बना कर कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उनके साथ अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भिनगा अनीता शुक्ला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें