फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तीसरे चरण में होंगे कन्या जन्मोत्सव व रक्षा उत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए अगस्त से दिसंबर तक मिशन शक्ति का तीसरा चरण उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से संयुक्त कार्ययोजना के तहत मिशन में प्रतिभाग करेंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव वी. हेकाली झिमोमी ने अगस्त से दिसंबर तक हर माह आयोजित होने वाली गतिविधियों की कार्ययोजना बनाकर जिलाधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि कार्ययोजना के मुताबिक प्रत्येक 15 दिन पर स्वावलंबन कैंपों का आयोजन किया जाएगा। जिनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित पेंशन योजना तथा उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं में लाभान्वित किये जाने वाले परिवारों, महिलाओं व बच्चों के आवेदनों की समस्त कार्रवाई इन वन विंडो कैंपस के माध्यम से वहीं पूरी की जाएगी। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्रों के प्रभावशाली व्यक्तियों की सहभागिता भी होगी।
शिविर में महिलाओं तथा बच्चों की भागीदारी के लिए ग्राम प्रधानों की मदद ली जाएगी। शिविर के एक दिन पहले ग्राम प्रधान, ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक कर लोगों को इन कैंपों तक पहुंचाने की तैयारी करेंगे। कन्या जन्मोत्सव, रक्षा उत्सव और हक की बात जिलाधिकारी के साथ जैसी गतिविधियों का आयोजन भी होगा। इस दौरान 11 अगस्त को ‘कन्या जन्मोत्सव’ का आयोजन होगा। जिसके तहत किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बालिकाओं के जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। साथ ही मां व बेटी को उपहार प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही जिले में जन्म लेने वाली बालिकाओं की संख्या के बराबर पौधरोपण कर बालकों व पुरुषों को उन पौधों के संरक्षण का दायित्व सौंपकर ‘पुरुषों की सहभागिता’ सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

अगस्त के तीसरे सप्ताह में ‘रक्षा उत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत बच्चों तथा महिलाओं को विभिन्न प्रकार की हिंसा से बचाव संबंधी सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन कर जन सामान्य को जागरूक किया जाएगा। ‘बेटियों से पहचान’ थीम पर ग्राम, ब्लॉक व जिलास्तर पर जन-जागरूकता करते हुए परिवारों तथा दुकानदारों आदि को जागरूक किया जाएगा ताकि वह अपने घरों व दुकानों को अपने परिवार की महिलाओं व बेटियों के नाम पर पहचान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें