फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी बीएसए को शिक्षिका व पति ने बनाया बंधक

विज्ञापन
विद्यालय में प्रभारी बीएसए को बंण्धक बना बातचीत करती शिक्षिक व अन्य। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। समय पर शिक्षकों का विद्यालय न पहुंचना जिले में आम बात है। गुरुवार को इसकी जांच करने प्राथमिक विद्यालय धुसवां पहुंचे प्रभारी बीएसए से शिक्षिका ने अभद्रता की। इस दौरान उन्हें घंटों बंधक भी बनाया गया। आरोप है कि इस बीच शिक्षिका के पति ने प्रभारी बीएसए से हाथापाई भी की। जानकारी होने पर पहुंचे शिक्षक नेता के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। फिलहाल मामले में अब तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अवकाश पर हैं जिससे खंड शिक्षाधिकारी कृष्ण कुमार राणा को बीएसए का प्रभार मिला है। गुरुवार को करीब साढ़े नौ बजे प्रभारी बीएसए विकास क्षेत्र गिलौला के प्राथमिक विद्यालय धुसवां जांच करने गए। वहां शिक्षिका शीला कुमारी अनुपस्थित मिलीं। इस पर प्रभारी बीएसए ने जब उनसे फोन पर विद्यालय न आने का कारण पूछा तो रास्ते में होने की बात बताई गई।
दस बजे पति अमित कुमार के साथ विद्यालय पहुंचीं शिक्षिका प्रभारी बीएसए पर भड़क गईं। उनका आरोप था कि प्रभारी की ओर से बार-बार फोन करने के कारण उनका एक्सीडेंट हो गया जिससे उन्हें चोट आई है।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षिका व उनके पति ने प्रभारी बीएसए को कक्ष में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वह दवा कराने चली गईं। वहां से लौटने के बाद प्रभारी बीएसए को कक्ष से बाहर निकाला गया। इस दौरान न सिर्फ शिक्षिका के पति ने न सिर्फ प्रभारी बीएसए से अभद्रता की बल्कि उनसे हाथापाई भी की।
प्रभारी बीएसए के सूचना के बाद मौके पर पहुंचे शिक्षक संघ के गिलौला ब्लॉक अध्यक्ष सत्यप्रकाश वर्मा ने मामले को शांत कराया।
इस दौरान जब प्रभारी बीएसए वाहन से लौटने लगे तो शिक्षिका के पति ने उनके वाहन के सामने साइकिल फेंक दी जिसकी सूचना प्रभारी बीएसए ने सोनवा पुलिस को दी।
सूचना के जब तक प्रभारी निरीक्षक सोनवा मौके पर पहुंचते, सभी लोग विद्यालय से जा चुके थे। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलेगी तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें