फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
श्रावस्ती के भिनगा स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी व भारत सरकार के अपर सचिव बृहस्पतिवार को भिनगा पहुंचे। जिन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास पुष्टाहार के अधिकारियों को आपस में सामंजस्य बनाकर आमजन को लाभान्वित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में अपर सचिव भारत सरकार/केंद्रीय प्रभारी अधिकारी नीति आयोग कामरान रिजवी ने कहा कि सरकार जन विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कई योजनाओं का विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालन किया जा रहा है। ऐसे में संबंधित विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह विभागीय योजनाओं को धरातल पर उतार कर पात्रों को लाभान्वित करें।
इस दौरान उन्हाेंने जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ नीति आयोग के इंडीकेटर पर आधारित विकास बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अशिक्षा विकास में बाधक रही है। इसलिए शत-प्रतिशत लोगों को शिक्षित करने के लिए अधिकारी टीम भावना के साथ काम करके साक्षरता दर को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में पता चला कि जागरूकता के अभाव में गर्भवती महिलाएं एवं नवजात शिशुओं का समय से टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। जिससे जिले में मातृ और शिशु मृत्युदर अधिक है। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास पुष्टाहार एवं बेसिक शिक्षा को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। साथ ही प्रत्येक गर्भवती व पांच वर्ष तक के बच्चों का समय से शत प्रतिशत टीकाकरण कराने तथा उसका लेखा जोखा रखने को कहा।
विज्ञापन

इसके साथ ही संस्थागत प्रसव, टीकाकरण तथा परिवार नियोजन पर बल देने को कहा। इस दौरान उन्होंने परिवार नियोजन के साधन व नसबंदी के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पेयजल, विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांगजन पेंशन योजना, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, प्रधानमंत्री कन्या सुमंगला योजना, जल संचयन, कौशल विकास, प्रधानमंत्री जन-धन योजना आदि की समीक्षा की। इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, बीएसए प्रभुराम चौहान, डीआईओएस, डीपीओ आशा सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें