फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार न्यायालय परिसर सहित अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास

विज्ञापन
भिनगा स्थित नवनिर्मित जनपद न्यायालय में परिवार न्यायालय परिसर सहित अधिवक्ता चैंबर का शिलान्या? - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा में नवनिर्मित जनपद न्यायालय परिसर में परिवार न्यायालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही यहा 144 अधिवक्ताओं के चेंबर का निर्माण भी होगा। जिसका शनिवार शाम इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा शिलान्यास किया गया। इस दौरान उन्होंने न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान जनपद न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले को जल्द ही अपना न्यायालय भवन मिलेगा। यहां तैनात न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने आवास की सबसे बड़ी समस्या थी। मुझे खुशी है कि आज हमें इसका लोकार्पण करने का मौका मिला। अब हमारे न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों की यह समस्या दूर होगी। इस दौरान उनके द्वारा नवनिर्मित न्यायिक अधिकारियों के आवासीय परिसर का लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय परिसर में परिवार न्यायालय भवन निर्माण सहित 144 अधिवक्ता चैंबर का शिलान्यास किया। इस दौरान उनके द्वारा कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संतोष कुमार पांडे से निर्माण के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए इसे निर्धारित समयावधि में पूरा करने का निर्देश भी दिया।
इस दौरान जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव, एडीजे प्रथम सुदामा प्रसाद, एसपी अरविंद कुमार मौर्य, सीडीओ ईशान प्रताप सिंह, एडीएम कमलेश चंद्र बाजपेई, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, लीड बैंक मैनेजर जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, माडल डिस्ट्रिक्ट बार एशोसिएशन अध्यक्ष सालिक राम पांडे, महामंत्री पुष्कर पाठक, डीजीसी सिविल दिनेश शुक्ला, डीजीसी क्रिमिनल केपी सिंह सहित सभी न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें