फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। महादेवा सलारपुर चौराहे पर एक व्यक्ति दूसरे की आईडी पर गलत तरीके से आधार कार्ड बना रहा था। जिसका खुलासा करते हुए मल्हीपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक दद्दन सिंह को शिकायत मिली थी कि थाना क्षेत्र के महादेवा सलारपुर चौराहे पर एक व्यक्ति द्वारा दूसरे की आईडी पर आधार कार्ड बनाया जा रहा है। जिसकी जानकारी प्रभारी निरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी भिनगा हौसला प्रसाद को दी गई थी।
इसके बाद एसपी ने उनके साथ स्वॉट टीम प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव को भी लगाया था। टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी पंकज कुमार वर्मा निवासी महादेवा सलारपुर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से पुलिस ने आधार कार्ड बनाने में प्रयुक्त होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लैपटॉप, लैपटॉप चार्जर, प्रिंटर, की-बोर्ड, लेमिनेशन मशीन, फिंगर स्कैनर, माउस, कैमरा व मोबाइल बरामद किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसके साथ उसका भाई कुंदन उर्फ चंचल भी रहता है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध जालसाजी के आरोप में मामला दर्ज कर उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। जबकि फरार आरोपी कुंदन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें