फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, इलाज के दौरान वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। भटपुरवा में घास काटने को लेकर गुरुवार को बच्चों में विवाद हो गया था। जिसे लेकर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे बहराइच रेफर किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद सिरसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम घोघवा कला के मजरा भटपुरवा निवासी गोमती (15) पुत्र रक्षाराम व श्रवण कुमार (16) पुत्र त्रिवेनी गुरुवार घास काटने गए थे। जहां शाम को खेत में घास काटने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों बच्चों ने विवाद के बाद घर आकर इसकी सूचना परिवार वालों को दी। जानकारी के बाद गोमती के बाबा झुर्रा (70) श्रवण कुमार के घर शिकयत करने गये थे। इसका विरोध करते हुए श्रवण के पिता त्रिवेनी ने झुर्रा की पिटाई शुरू कर दी। जिसमें झुर्रा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिवारीजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना के बाद गांव पहुंचे पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य व पुलिस क्षेत्राधिकारी हौसला प्रसाद ने सिरसिया थाना प्रभारी राजेंद्र कनौजिया के साथ मिल कर घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिरसिया पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें