श्रावस्ती। देवी पाटन मंडल क्षेत्र के डीआईजी शुक्रवार को भिनगा पहुंचे। जिन्हें पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ आनर दिया गया। साथ ही उन्होंने यहां परेड की सलामी भी ली। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय सहित इकौना व सिरसिया थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंच कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का बारीकी से निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों का टर्नआउट चेक किया। साथ ही सभी कर्मचारियों को बावर्दी दुरुस्त रहकर अपनी ड्यूटी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने तथा जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्ड में सलामी ली। साथ ही शस्त्रागार व स्टोर रूम, बैटमिंटन कोर्ट, परिवहन शाखा, किड्सजोन, जिला बैरक, भोजनालय, सीपीसी कैंटीन, पुलिस क्लब, डीसीआर, सीसीआर, यातायात कार्यालय आदि का भ्रमण कर अभिलेखों को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद पुलिस कार्यालय पहुंचे डीआईजी ने प्रधान लिपिक शाखा, आंकिक शाखा, पेशी अपर पुलिस अधीक्षक, पेशी क्षेत्राधिकारी लाइन व नगर, महिला शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, अपराध शाखा, विशेष किशोर पुलिस इकाई, एएचटीयू, स्थानीय अभिसूचना इकाई, आगंतुक हेल्प डेस्क, आईजीआरएस शाखा, जनशिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, विधिक शाखा, विशेष जांच प्रकोष्ठ, साइबर सेल, मॉनीटरिंग सेल, वाचक कार्यालय व सोशल मीडिया सेल का निरीक्षण किया। साथ ही वहां तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी लेते हुए अभिलेखों को दुरुस्त रखने को कहा गया।
पुलिस कार्यालय सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या आती है तो अपनी समस्या को तत्काल अधिकारियों के समक्ष रखें। जिसका निदान किया जाएगा। लंबित विवेचनाओं का यथाशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी अरविंद कुमार मौर्य, एएसपी केसी गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सिरसिया व इकौना थाने का डीआईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण
श्रावस्ती। डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने सिरसिया व इकौना थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके द्वारा भोजनालय, आवास, थाना परिसर, बैरक, थाना कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, बंदी गृह, विवेचना कक्ष, महिला हेल्प डेस्क आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर को साफ रखने, कार्यालय में अभिलेखों को दुरुस्त रखने व मीनू के अनुसार पोषण युक्त भोजन तैयार करने, शस्त्रागार में शस्त्रों को नियमित सफाई करने, निष्प्रोज्य दंगा नियंत्रण उपकरणों को बदलकर नए प्राप्त करने, लंबे समय से थाने में दाखिल अभियोगों से संबंधित लावारिस एवं जप्त वाहनों की नीलामी कराने का निर्देश दिया। साथ ही मिशन शक्ति कक्ष व महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मी को आने वाली महिला फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका तत्काल निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उका हाल जानने के साथ क्षेत्र से संबंधित अपराध और अपराधियों की जानकारी रखने एवं इसकी जानकारी बीट पुलिस अधिकारियों से साझा करने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।