फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने खाते में वापस कराए रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आधारकार्ड का क्लोन तैयार कर ठगों ने होमगार्ड के खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत होने पर साइबर सेल ने कुछ ही देर में पैसा पुन: होमगार्ड के खाते में ही वापस करा दिया।
विज्ञापन

गगनपुरवा गिरंट बाजार थाना मल्हीपुर निवासी राम सुफल यादव होमगार्ड हैं। कुछ लोगों ने उसके आधार कार्ड की क्लोनिंग करके खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत होमगार्ड ने एसपी से की थी। इस मामले की जांच एसपी ने साइबर सेल को दी। जांच के बाद साइबर सेल ने होमगार्ड के खाते से निकाले गए पैसे को पुन: उसी के खाते में वापस करा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें