डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ करते जिला पंचायत अध्यक्ष दद?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बलिदान दिवस पर डॉ. शयामा प्रसाद मुखर्जी को याद किया गया। इस मौके पर बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राहुल राज रस्तोगी मौजूद रहे।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस भाजपा कार्यालय सहित सभी बूथों पर मनाया गया। इस मौके पर जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने आजादी के बाद राष्ट्र की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
सभी युवाओं को उसके बताये मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। डॉ. मुखर्जी ने कश्मीर समस्या का हल निकालने के लिए संघर्ष किया। इस मौके पर भाजपा की ओर से बनाए गए जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने भी अपने विचार रखे। गोष्ठी के दौरान श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय, जिलाध्यक्ष महेश मिश्र ओम, पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडेय, संजय कैराती पटेल, पूर्व जिला महामंत्री रणबीर सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।