फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला प्रभारी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कांग्रेस जिला प्रभारी रविवार को भिनगा पहुंचे। जिनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस महासचिव की सात प्रतिज्ञाओं को बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जिले के नवनियुक्त प्रभारी दुर्ग विजय सिंह मान रविवार को पार्टी कार्यालय भिनगा पहुंचे। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद नसीम चौधरी, इकबाल अहमद सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत दूर नहीं है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने जो सात प्रतिज्ञाएं ली हैं। उनको जनता के बीच पहुंचाना है।
आप सभी कार्यकर्ताओं को इन सातों प्रतिज्ञाओं को बूथ स्तर से लेकर गांव-गांव घर घर तक लोगों के बीच पहुंचाना है। इन प्रतिज्ञाओं में कर्ज माफ, बच्चियों को स्मार्टफोन और स्कूटी, कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 40 प्रतिशत राजनीतिक हिस्सेदारी प्रमुख है। इस दौरान मोहम्मद असलम, नीतू मिश्रा, इमरान मलिक, दीपक पाठक, आशीष मिश्रा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें