फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर संग्रह अमीनों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संग्रह अमीन संघ के पदाधिकारी शुक्रवार को गोंडा पहुंचे। जहां उनके द्वारा मंडलायुक्त कार्यालय पहुंच कर अपनी ज्वलंत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।
विज्ञापन

आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को सौंपे ज्ञापन में संग्रह अमीन संघ के मंडल अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे व मंडल मंत्री प्रहलाद विश्वकर्मा ने कहा है कि राजस्व संग्रह अमीनों का वसूली जैसा दुरूह एवं जोखिम भरा पद होने के कारण पूर्व से ही सदैव अन्य संवर्गों से राजस्व संग्रह अमीनों का वेतनमान उच्चीकृत रहा है। सप्तम वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार राजस्व संग्रह अमीनों का पे ग्रेड 2000 तथा अन्य संवर्गों का ग्रेड पे 1900 रहा है। प्रमुख सचिव राजस्व की अध्यक्षता मे 12 मार्च 2018 को एक बैठक हुई थी।
बैठक की कार्यवृत्ति के अनुसार संवर्ग की बहुप्रतीक्षित मांग ग्रेड वेतन 5200-20200 ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 स्वीकृत किए जाने का अनुरोध किया गया था। जिस पर समिति द्वारा कहा गया है कि इस संबंध मे राजस्व परिषद मे उपस्थित प्रतिनिधि को निर्देश दिए गए हैं। लेखपालों की तरह संग्रह अमीनों का भी ग्रेड पे देने की मांग का परीक्षण कर बोर्ड अपनी आख्या शासन को शीघ्र उपलब्ध कराएगा। तथा पे ग्रेड 2000 के स्थान पर 2800 देने की मांग की ई थी। इसके साथ ही संग्रह अमीन के पद पर 20 से 25 वर्ष की सेवा करने के उपरांत सीजनल, सामयिक संग्रह अमीनों का स्थायीकरण संग्रह अमीनों के पद पर किया जाए।
विज्ञापन

ऐसे संग्रह अमीनों को मात्र 10 से 15 एवं कुछ मामलों में 4 से 5 वर्ष ही सरकारी सेवा करने का अवसर मिल पाता है। सीजनल व सामयिक सेवा से आए संग्रह अमीनों को सेवा संबंधित लाभ नहीं प्राप्त हो पाता है। और वह ऐसे ही सेवानिवृत्त हो जाता है। उसे सेवा संबंधित अन्य लाभ दिलाया जाए। अन्य विभागों में वर्क चार्ज कर्मियों व अन्य को विभागीय स्तर से शीघ्र ही स्थायीकरण एवं विनियमितीकरण का लाभ दिया जाए।
संग्रह अमीनों की स्थिति को देखते हुए सीजनल व सामयिक के रूप में भी की गई सेवा को जोड़ कर सेवा संबंधित लाभ प्रदान किया जाए। संग्रह अमीनों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर अविलंब समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में बलरामपुर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, श्रावस्ती के जिला मंत्री रईस अहमद व भिनगा भिनगा तहसील मंत्री रंजीत कुमार राय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें