फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: चार यात्रियों को लाया, छह को ले उड़ा विमान

Wed, 13 Mar 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार श्रावस्ती एयरपोर्ट पर प्लेन से उतरे चार यात्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना/कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली में औपचारिक रूप से विमान सेवा शुरू हो चुकी है। बुधवार को पहली बार यहां विमान से चार यात्री उतरे। इसके बाद निर्धारित समय पर छह यात्रियों को लेकर एक बार फिर विमान लखनऊ के लिए रवाना हो गया।
जिले में मंगलवार श्रावस्ती एयरपोर्ट पर उतरे विमान में कोई यात्री नहीं आया। जबकि पहले दिन छह लोगों ने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। बुधवार को एयरपोर्ट पर स्थानीय विधायक रामफेरन पांडेय, आशुतोष पांडेय, मनोज दुबे सहित एक अन्य यात्री, पायलट कैप्टन राजेश, अफरीदी, एयरपोर्ट स्टाफ एसबीटी राव इंजीनियर, केबिन क्रू व एयर हास्टेस को लेकर विमान ने 2:05 बजे लैंड किया। जहाज से उतरे लोगों का एयरपोर्ट पर फूल मालाओं से स्वागत हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद 3:05 बजे पायलट कैप्टन राजेश ने यात्री सतीश जायसवाल, अजीत त्रिपाठी, अमन राव, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद साहिल खान, राकेश सिंह तथा एयरपोर्ट स्टाफ आदि को साथ लेकर उड़ा। विमान से उतरे श्रावस्ती विधायक ने कहा कि विमान सेवा शुरू होने से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं दवा इलाज के लिए भी अब लोगों को लखनऊ पहुंचने में देर नहीं होगी।
विज्ञापन

अभी यह सेवा सिर्फ लखनऊ तक है। जल्द ही अयोध्या, वाराणसी, कानपुर जैसे कई महानगरों के लिए शुरू होगी। हम सरकार से जल्द ही मांग करेंगे कि यहां से 78 सीटर जहाज का प्रतिदिन संचालन शुरू हो ताकि विभिन्न देशों से बौद्ध तपोस्थली आने वाले लोगों को इसका फायदा मिल सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें