फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन अनमोल, नियमों का करें पालन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। यातायात नियमों की जानकारी न होने व लापरवाही के कारण आए दिन मार्ग दुर्घटनाएं हो रही है। जीवन अनमोल है। इसलिए यातायात नियमों का गंभीरता से पालन किया जाए, जिससे लोगों को दुर्घटना से बचाया जा सके।
विज्ञापन

ये बातें मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जिलेवासियों के नाम जारी अपील में कहीं। उन्होंने कहा कि हर इंसान को मंजिल पर पहुंचने कि जल्दी है। वह भूल जाता है कि सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करना जरूरी है। चाहे वह सड़क पर वाहन का प्रयोग कर रहा हो या पैदल चल रहा हो, नियमों का पालन करना जरूरी है। लेकिन ऐसा नहीं होता और वह नियमों का उल्लंघन करता है। जिससे वह हादसों का शिकार होता है।
सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए तमाम अभियान भी चलाए जा रहे हैं। जिसका पालन कर लोग सुरक्षित रहें। वाहन को नियंत्रित गति में ही चलाएं, कभी भी नशे में वाहन न चलाएं मुड़ते समय संकेतक लाइट का उपयोग जरूर करें। सड़क पर स्टंट न करें, और गलत दिशा में वाहन न चलायें। वाहन अपने बाएं तरफ चलाएं। दूसरी तरफ से आ रहे वाहन को जाने दें। बगैर हेलमेट व सीट बेल्ट पहने वाहन न चलाएं। स्कूल, हॉस्पिटल, कॉलोनी आदि क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। ड्राइवर को ज्यादा स्पीड से वाहन नहीं चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें