फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा / इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के रामलीला मैदान में सोमवार को महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर हुआ। मथुरा से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

होली मिलन समारोह का शुभारंभ समिति के महामंत्री व समाजसेविका रेनू गुप्ता, स्वाति तिवारी, सरिता पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप से मौजूद राज्य सलाहकार साकेत मिश्रा ने कहा कि रंगों का त्यौहार हमें अनेकता में एकता का संदेश देता है। इससे आपसी एकता एवं भाईचारा बढ़ता है। होली के रंग हमें मिलकर रहने का संदेश देते हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के मेधावियों को पुरस्कृत किया।
समाजसेविका रेनू गुप्ता ने कहा कि होली का त्योहार आम लोगों का है। इन रंगों द्वारा दिए गए संदेश को यदि हम अपने जीवन में उतार ले तो चारों ओर विकास ही विकास दिखाई देगा। त्योहारों में आपस में सभी लोग प्रेम सौहार्द बनाए रखें। इस दौरान मथुरा के कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। लोगों ने राधा कृष्ण के स्वरूप के साथ फूलों की होली भी खेली।
विज्ञापन

इस दौरान उप जिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी, इकौना तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा, समाज सेविका सीमा बौद्ध, साधना सोनी, पूनम सोनी, निश्चल पाठक, अर्चना बाजपेई, विंध्यवासिनी, गीता, सोनी, दीपिका, काजल, माया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें