फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरु से घर लौट रहीं दो युवतियों की मध्य प्रदेश में हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के थारू समुदाय की दो युवतियां कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण लेकर बंगलूरु में नौकरी कर रही थीं। दोनों युवतियां वहां से घर के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन दोनों लड़कियां मध्यप्रदेश में इटारसी के आगे अपनी सीट से गायब हो गईं। दोनों के शव मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्टेशन के किनारे मिले। सिरसिया विकास क्षेत्र के मोतीपुर कला निवासी आसमा रानी व ऊषा राना भी बंगलूरु में रहकर नौकरी करती थीं। दोनों वहां के एलंका रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हुईं थीं।
विज्ञापन

दोनों 23 मार्च को सुबह तीन बजे तक अपने परिवार के संपर्क में थीं, लेकिन इटारसी जंक्शन के आगे पिपरिया स्टेशन से ट्रेन गुजरने के बाद इनका संपर्क परिवार से टूट गया। इनके साथ लखनऊ की एक अन्य लड़की भी थी। उसने अपने परिजनों को बताया कि आसमा व ऊषा रात 3:45 के बाद सीट पर नहीं थीं। इस सूचना के बाद दोनों युवतियों के परिवारीजनों ने एक शिकायती पत्र रेल मंत्रालय सहित अन्य को भेजा था। खोजबीन के बाद इन लड़कियों की मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर स्टेशन के पास शव मिले। शंका जताई जा रही है कि इन्हें नशा के कुछ सामान खिलाकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद परिवारीजन मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें