फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती नदी में नहाने गया किशोर डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजोबरी निवासी एक किशोर बुधवार शाम राप्ती नदी बैराज पुल के पास नहाने या था। पानी अधिक होने के कारण वह डूब गया। जानकारी के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर किशोर का शव बाहर निकाला। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजोबरी निवासी लवकुश यादव (12) पुत्र रामदीन यादव बुधवार शाम राप्ती नदी बैराज पुल के निकट नहाने गया था। पानी की थाह न लगा पाने के कारण वह गहरे में चला गया जिससे वह नदी में डूब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों व परिवारीजनों ने किशोर की नदी में काफी खोजबीन की। करीब चार घंटे बाद राप्ती नदी से शव निकाल लिया गया। परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें