फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी व केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में स्ट्रांगरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम मशीन कलेक्ट्रेट के स्ट्रांगरूम में सुरक्षित रखाई गई है। जहां उनकी केंद्रीय सुरक्षा बल व सीसीटीवी से निगरानी कराई जा रही है। मंगलवार शाम डीएम ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

भिनगा व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए मतदान के बाद ईवीएम मशीनों को कलेक्ट्रेट के स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। जहां सीसीटीवी, केंद्रीय सुरक्षा बल के साथ पुलिस व पीएसी के जवान उसकी सुरक्षा में तैनात हैं। मंगलवार शाम जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने भिनगा विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक डॉ. पी भाष्कर व श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक सिद्धार्थ मिश्रा के साथ व्यवस्था का जायजा लिया। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित गाइड लाइन एवं चेक लिस्ट के अनुसार बिंदुवार जानकारी लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें