फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 160000 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें मौजूद छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों व अभिभावकों ने मतदान करने व लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
विज्ञापन

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रभुराम चौहान ने कहा कि हमारे एक मत से सशक्त भारत का निर्माण हो सकता है। इससे देश विकास के पथ पर और आगे बढ़ सकता है। सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि मतदाता जागरुकता अभियान के तहत श्रावस्ती ने शुक्रवार को एक इतिहास रचा है।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के 1200 से अधिक परिषदीय विद्यालयों में रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान करीब 160000 बच्चों के साथ विद्यालय प्रबंध समितियों के सभी सदस्य व बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। करीब 260000 लोगों ने स्वयं मतदान करने व लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली। बच्चों ने मतदाता जागरुकता अभियान के तहत चित्र, स्लोगन व नारे लिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें